(ABNA24.com) भारत ने पाकिस्तान के 6 क़ैदियो को रिहा किया।
इस्लामाबाद से संवाददाता के अनुसार, 6 पाकिस्तानी क़ैदी जो एक ही परिवार के थे शनिवार को पाकिस्तान पहुंचे। इन क़ैदियों में 3 औरतें और एक बच्ची शामिल है।
कराची शहर के निवासी नवाब ख़ान अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस वजह से भारत में जेल में बंद थे क्योंकि उनके वीज़े के अवधि ख़त्म हो गयी थी। इस तरह वह ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से भारत में थे। नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास की कोशिशों से वह रिहा हुए और वागह सीमा से उन्हें पाकिस्तान के हवाले किया गया।
बताया जाता है कि भारत ने यह क़दम पाकिस्तान द्वारा भारत के 360 मछुवारों की रिहाई के बाद उठाया है।
इससे पहले भारत सरकार ने जारी वर्ष अप्रैल में 13 पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा किया था।
/129
9 जून 2019 - 05:37
समाचार कोड: 948398
भारत ने पाकिस्तान के 6 क़ैदियो को रिहा किया।